अपने भाई की पत्नी के बेडरूम और बाथरूम में लगाया गुप्त कैमरा, मामला दर्ज

Updated at : 12 May 2016 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
अपने भाई की पत्नी के बेडरूम और बाथरूम में लगाया गुप्त कैमरा, मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने पति के बड़े भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. काजी मुहम्मदपुर थाना के रसूलपुर जिलानी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के बड़े भाई की हरकतों से परेशान है. महिला का कहना है कि उसके पति के बड़े भाई ने उसपर निगाह रखने के लिए […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने पति के बड़े भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. काजी मुहम्मदपुर थाना के रसूलपुर जिलानी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के बड़े भाई की हरकतों से परेशान है. महिला का कहना है कि उसके पति के बड़े भाई ने उसपर निगाह रखने के लिए उसके बाथरूम और बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है. महिला का कहना है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी और उसके पैसे और गहने भी छीन लिये गये.

संपत्ति विवाद का मामला

पुलिस में दर्ज किये अपने शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गयी थी. अब उसके पति के हिस्से की जमीन और संपत्ति को हड़पने के लिये तरह-तरह से उसको टार्चर किया जा रहा है. महिला का कहना है कि उसने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है. उसके बावजूद भी उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ना का सिलसिला जारी है.

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस की माने तो मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो बहुत जल्द इस मामले में कार्रवाई की जायेगी.पुलिस का कहना है कि आरोपित रिश्तेदारों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन