मुजफ्फरपुर में घर में सो रही लड़की का अपहरण

Published at :26 Apr 2016 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में घर में सो रही लड़की का अपहरण

मुजफ्फरपुर : जिला मुख्यालय के शहरी इलाके से एक नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू कुमार उर्फ गोरखा अपने साथी राजू मंडल और मीरा देवी के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली छात्रा का अपहरण कर लिया है. इस मामले में नगर पुलिस ने छात्रा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिला मुख्यालय के शहरी इलाके से एक नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू कुमार उर्फ गोरखा अपने साथी राजू मंडल और मीरा देवी के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली छात्रा का अपहरण कर लिया है. इस मामले में नगर पुलिस ने छात्रा के पिता के आवेदन पर राजू और उसके साथियों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बहलाकर किया अपहरण

पुलिस को दिये गये आवेदन में नाबालिग के पिता ने बताया है कि 23 अप्रैल को उनकी बेटी अपने घर में सोई हुई थी. उसी वक्त बगल में रहने वाले राजू कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. उन्होंने कहा कि खोजबीन करने के बाद भी उनकी बेटी नहीं मिली. बेटी उनके कमरे में नहीं थी. बताया गया कि गलत नीयत से बेटी का अपहरण किया गया है. पिता ने पुलिस से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गुहार लगायी है.

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस पिता के आवेदन के बाद सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस को यह मामला कुछ प्रेम प्रसंग का लग रहा है लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो नाबालिग की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी भी हो जायेगी. अपहरण की घटना सामने आने के बाद नगर थाना इलाके में लोगों में आक्रोश है और वे नाबालिग की
जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन