चंदवारा में 600 फीट गहरा बोरिंग, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 25 Mar 2025 11:32 PM
चंदवारा में 600 फीट गहरा बोरिंग, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
::: तीन वार्ड के 15 हजार से अधिक की आबादी लंबे समय से झेल रही है पेयजल समस्या
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरचंदवारा पानीकल कैंपस में शहर का सबसे गहरा बोरिंग शुरू हो गया है. 600 फीट की गहराई तक होने वाला यह बोरिंग भविष्य में होने वाले पेयजल संकट से निपटने में मददगार साबित होगा. नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते यह बोरिंग विभागीय रूप से कराने का फैसला लिया है. इस बोरिंग से वार्ड 43, 44, 45 समेत आसपास के कई वार्डों को लाभ मिलेगा. लंबे समय से बोरिंग फेल होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था. दिन-रात काम चल रहा है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को पानी मिल सके.दूसरी ओर, वार्ड 40 में भी पेयजल संकट गहरा गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना. नगर निगम का दावा है कि इस बोरिंग के शुरू होने से लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी. बाकी जगहों के भी पुराने बोरिंग का अध्ययन कर निगम वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नये-नये बोरिंग कराने की प्रक्रिया में जुट गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










