भेल ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बिजली इकाई चालू की

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उपकरण विनिर्माता भेल ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार में मुजफ्फरपुर में कांति बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (केबीयूएनएल) की एक ताप बिजली इकाई स्थापित कर उसे चालू कर दिया है. भेल ने जानकारी देते हुये बताया कि इस परियोजना की 195 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई भी चालू […]
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उपकरण विनिर्माता भेल ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार में मुजफ्फरपुर में कांति बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (केबीयूएनएल) की एक ताप बिजली इकाई स्थापित कर उसे चालू कर दिया है. भेल ने जानकारी देते हुये बताया कि इस परियोजना की 195 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई भी चालू वित्त वर्ष में शुरु हो जायेगी.
भेल की ओर से इस संबंध में जारी एक बयान में कहा है कि यह वहां कंपनी की 2गुणा195 मेगावाट क्षमता के बिजलीघर की पहली इकाई है. केबीयूएनएल केंद्रीय उपक्रम एनटीपीसी और बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है. भेल ने इस परियोजना का डिजाइन तैयार करने से ले कर उसके अभियांत्रिक कार्य, उपकरणों के विनिर्माण, स्थापना और संयंत्र चालू करने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




