मुरौल. प्रखंड के तीन पंचायतों में शुक्रवार को पैक्स चुनाव में 65.3 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सादिकपुर मुरौल पंचायत के 1217 वोटरों में 789 वोअ, इंटहा रसूलनगर के 1094 में 711 व विशुनपुर श्रीराम पंचायत के 1324 वोटरों में 867 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सादिकपुरमुरौल में 65, इंटहा रसूलनगर में 65 व विशनपुर श्रीराम पंचायत में 66 प्रतिशत मतदान हुआ. सकरा में 60 प्रतिशत मतदान सकरा. प्रखंड के सात पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव में 60 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बीडीओ कुमुद कुमार ने बताया कि मतगणना शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में होगा. बोचहां. प्रखंड के मझौली पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के लिए दे बूथों पर 76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. बीडीओ रविरंजन ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना होगी.
लेटेस्ट वीडियो
मुरौल में 65.3 प्रतिशत मतदान
मुरौल. प्रखंड के तीन पंचायतों में शुक्रवार को पैक्स चुनाव में 65.3 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सादिकपुर मुरौल पंचायत के 1217 वोटरों में 789 वोअ, इंटहा रसूलनगर के 1094 में 711 व विशुनपुर श्रीराम पंचायत के 1324 वोटरों में 867 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
