गर्मी में अब जॉन्डिस से पीड़ित हो रहे बच्चे, ओपीडी में बढ़ी भीड़
दो अस्पतालाें में 34 बच्चे कराये गये हैं भर्ती
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
गर्मी के सीजन में जॉन्डिस की बीमारी आम हो चली है. इन दिनों अधिकतर लोग इससे पीड़ित हो रहे हैं. इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. गंभीर श्रेणी के मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है. एसएकेएमसीच व केजरीवाल अस्पताल में ही 34 बच्चे भर्ती हैं. सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर के ओपीडी में जॉन्डिस मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. अधिकतर मरीज भूख नहीं लगने व पेशाब के पीले होने की शिकायत पर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खान-पान में ऐहतियात नहीं बरतने की वजह से इस बीमारी से अधिक लोग पीड़ित होते हैं. गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है. स्ट्रीट फूड पर बिकने वाले वैसी खाद्य सामग्री जिसमें स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, उसके सेवन से बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है.
लक्षण पहचान कर तुरंत लें डॉक्टर से परामर्श :
आपके शहर में
जॉन्डिस के लक्षण
– लगातार बुखार लगना– भूख नहीं लगना
– वजन घटना, आंखों व नाखूनों में पीलापन– पेशाब का पीला होना
– उल्टी होनाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए