ePaper

अंकपत्र में 31 नंबर, आरटीआई से निकली कॉपी में 32 अंक

Updated at : 18 Mar 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
अंकपत्र में 31 नंबर, आरटीआई से निकली कॉपी में 32 अंक

अंकपत्र में 31 नंबर, आरटीआई से निकली कॉपी में 32 अंक

विज्ञापन

:: छात्र संवाद में रिजल्ट व डिग्री से जुड़े मामले लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रिजल्ट सुधार व डिग्री से संबंधित मामले को लेकर सोमवार को छात्र संवाद में अधिकतर छात्र पहुंचे. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में छात्र संवाद आयोजित की गयी थी. मधुबन से आए विजय यादव ने स्नातक का फाइनल मार्कशीट अपडेट करने के लिए आवेदन दिया. बताया कि सत्र 2020-23 में स्नातक किया था. फाइनल मार्कशीट पर अब तक पार्ट वन और टू का अंक अपडेट नहीं किया गया है. पहले भी आवेदन दे चुका है, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ. पीजी सत्र 2021-23 के छात्र राजिश रजा ने अब तक मार्कशीट नहीं मिलने की शिकायत की. विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग से पीजी सत्र 2022-24 की छात्र उसरा परवीन ने बताया कि एक पेपर में उसके अंकपत्र में 31 अंक दिया गया है, जबकि आरटीआइ से काॅपी निकाली ताे उसमें 32 अंक है. छात्रा ने बताया कि पहले भी आवेदन दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. वहीं स्नातक सत्र 2022-25 की छात्रा तबस्सुम खातून ने मार्कशीट पर एक पेपर का अंक नहीं हाेने की शिकायत की. एमडीडीएम काॅलेज से सत्र 2020-23 में स्नातक करने वाली अंजलि गुप्ता ने बताया कि दिसंबर में डिग्री के लिए आवेदन की है, लेकिन अब तक डिग्री नहीं मिली. विश्वविद्यालय में काेई जानकारी नहीं दी गई, ताे वह छात्र संवाद में समस्या लेकर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन