Muzaffarpur News30 कंपनियां देंगी मौका, कांटी में 29 को नियोजन मेला

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News30 कंपनियां देंगी मौका, कांटी में 29 को नियोजन मेला

अवर प्रादेशिक नियाेजनालय की ओर से 29 अप्रैल काे जिला स्तरीय नियाेजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

कांटी के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगेगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur

News

राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटी में नियोजन मेला लगेगा. अवर प्रादेशिक नियाेजनालय की ओर से 29 अप्रैल काे जिला स्तरीय नियाेजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जायेगा. नियाेजन मेला में शामिल हाेने के लिए युवाओं का एनसीएस पाेर्टल पर निबंधन जरूरी है. नियाेजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ ने बताया कि नियाेजन मेला में केवल निजी क्षेत्र की रिक्तियां रहेंगी. इसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है.

एनसीए पाेर्टल पर निबंधन जरूरी

जानकारी के अनुसार इसमें अलग-अलग याेग्यता वाले युवाओं के चयन के लिए करीब 30 कंपनियां आयेगी. जाे अभ्यर्थी अब तक एनसीए पाेर्टल पर निबंधन नहीं कराये हैं, वे नियाेजनालय से किसी कार्य दिवस पर निबंधन करा सकते हैं. खुद से या साइबर कैफे से भी निबंधन कराने की सुविधा है. आवेदक काे दाे प्रति में बायाेडाटा, फाेटाे, शैक्षणिक व तकनीकी याेग्यता और अनुभव आदि से संंबंधित प्रमाणपत्राें के साथ नियाेजन मेला में शामिल हाेना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन