भाजपा सांसद रमा देवी के कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

Updated:
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमा देवी के कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक इलाके कल रात एक ट्रक ने शिवहर की सांसद रमा देवी की कार में टक्कर मार दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गयीं. पुलिस के अनुसार सांसद ने दावा किया कि कल रात चांदनी चौक के सामने एक ट्रक ने उनकी कार को बुरी तरह टक्‍कर मार दी. रमा देवी इस हादसे […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक इलाके कल रात एक ट्रक ने शिवहर की सांसद रमा देवी की कार में टक्कर मार दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गयीं. पुलिस के अनुसार सांसद ने दावा किया कि कल रात चांदनी चौक के सामने एक ट्रक ने उनकी कार को बुरी तरह टक्‍कर मार दी.
रमा देवी इस हादसे में बाल बाल बच गयीं. टक्कर से उनकी कार की हेड लाइट क्षतिग्रस्त हो गयी.
उन्होंने बताया कि उनके अंगरक्षक ने ट्रक के ड्राइवर को पकडकर ब्रह्मपुत्र थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में संपर्क किए जाने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
रमा देवी को संदेह है कि यह घटना उनकी जान लेने की कोशिश हो सकती है क्योंकि उन्होंने अपने पति और बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी सिंह की हत्या के मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया रही हैं. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जब वह दिल्ली से पटना विमान से पहुंची तब हवाईअड्डे से बाहर आने के दौरान दो व्यक्तियों ने उनका रास्ता काटा और उन्हें उनके पति की हत्या के मामले में आरोपियों को बरी करने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने पर धमकाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन