ऑटो में बैठी दसवीं की छात्रा को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 11:37 AM
मुजफ्फरपुर : जिले के अहियापुर की दसवीं की छात्रा को स्कूल से घर जाने के दौरान तीन युवकों ने ऑटो से अगवा कर लिया. बैरिया रोड स्थित एक दो-मंजिले घर में ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोपितों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो भी बना लिया. इस मामले में पीड़िता ने […]
मुजफ्फरपुर : जिले के अहियापुर की दसवीं की छात्रा को स्कूल से घर जाने के दौरान तीन युवकों ने ऑटो से अगवा कर लिया. बैरिया रोड स्थित एक दो-मंजिले घर में ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोपितों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो भी बना लिया. इस मामले में पीड़िता ने तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
पीड़िता को सोमवार की देर रात एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. छात्रा मुजफ्फरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है. सोमवार की शाम में स्कूल से लौटने के दौरान वह अखाड़ा घाट रोड में ऑटो का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक ऑटो आकर उसके पास रूका. इस पर पहले से तीन युवक बैठे हुए थे. इसी ऑटो में वह बैठ गयी. जीरो माइल पहुंचने पर ड्राइवर ने ऑटो को बैरिया की ओर मोड़ दिया. छात्रा ने जब विरोध किया, तो साथ बैठे युवकों ने छात्रा का मुंह दबा दिया. आरोप है कि बैरिया रोड में एक मकान में ले गये.
मकान में छात्रा को ले जाकर उसके साथ युवकों ने गैंग रेप किया. वहीं, एक युवक ने छात्रा से गैंग रेप का वीडियो बना लिया. इसके बाद छात्रा को धमकी दी गयी कि किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर दिया जायेगा. वहां से छात्रा किसी तरह जान बचा कर सड़क पर आयी. फिर, ऑटो पकड़ कर घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद छात्रा को देर रात एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मद्देनजर अहियापुर पुलिस मामले की जांच के लिए महिला थाना रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










