मड़वन, सरैया व पारू प्रखंड में आज से होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में पांचवें और आखिरी चरण के पैक्स चुनाव को लेकर आज से नामांकन शुरू होगा. मड़वन, सरैया व पारू प्रखंड में 74 पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव होना है. इसमें मड़वन के 14, सरैया के 28 व पारू के 32 पैक्स में 17 दिसंबर को मतदान होगा. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में पांचवें और आखिरी चरण के पैक्स चुनाव को लेकर आज से नामांकन शुरू होगा. मड़वन, सरैया व पारू प्रखंड में 74 पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव होना है. इसमें मड़वन के 14, सरैया के 28 व पारू के 32 पैक्स में 17 दिसंबर को मतदान होगा. उम्मीदवार चार से छह दिसंबर तक नामांकन करेंगे. वहीं, स्क्रूटनी सात व आठ दिसंबर को होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जबकि, नाम वापसी 10 दिसंबर को होगा. इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का वितरण भी कर दिया जायेगा. प्रखंडों में 17 दिसंबर को मतदान होना है. जबकि, 18 दिसंबर को मतगणना होगी. डीसीओ ललन कुमार शर्मा ने बताया कि पांचवें चरण में नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

नामांकन करने पहुंचे राजेश सहनी गिरफ्तार : साहेबगंज. गौड़ा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन करने पहुंचे राजेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ डॉ राजेश कुमार ने बताया कि वह शराब तस्करी के मामले में तीन माह से फरार चल रहा था. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन