ePaper

फ्लावर मिल के कैशियर के बैग में ब्लेड मार कर चार लाख उड़ाया

Updated at : 15 Nov 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लावर मिल के कैशियर के बैग में ब्लेड मार कर चार लाख उड़ाया

मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक में फ्लावर मिल के कैशियर श्रीनिवास शर्मा के बैग में ब्लेड मारकर बदमाशों ने चार लाख रुपये उड़ा लिये. घटना के बाबत पीड़ित कैशियर ने गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया है. कैशियर गया जिले के अलीपुर थाना […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक में फ्लावर मिल के कैशियर श्रीनिवास शर्मा के बैग में ब्लेड मारकर बदमाशों ने चार लाख रुपये उड़ा लिये. घटना के बाबत पीड़ित कैशियर ने गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया है. कैशियर गया जिले के अलीपुर थाना के केसपा के रहनेवाले हैं.

वह वर्तमान में बेला फेज वन स्थित लावन्या प्योर फूड प्राइवेट लिमिटेड में पदस्थापित हैं. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस बैंक पहुंच कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. इसमें दो संदिग्धों की करतूत कैद मिली. दोनों की उम्र 20-25 साल के बीच बतायी गयी है. एक शातिर दिखने में लंबा और पतला था. वहीं दूसरे का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है. फुटेज में दिखे अपराधियों के हुलिया के आधार पर पुलिस कोढ़ा गिरोह पर शक जता रही है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में कैशियर ने बताया कि बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे सरैयागंज टावर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक के सैलेरी खाता से 8.50 लाख रुपये की निकासी की. इसमें दो हजार की दो गड्डी (चार लाख) व पांच सौ की नौ गड्डी (साढ़े चार लाख) थी. पैसे को कंधे वाले बैग में रख कर चेक ट्रांसफर करने के संबंध में जानकारी लेने के लिए दुबारा काउंटर पर गये. कुछ देर बाद दूसरे अकाउंट में साढ़े छह लाख रुपये जमा कर वापस लौटे, तो देखा कि बैग में रखा दो हजार के नोट वाला दो गड्डी गायब है. छानबीन करने पर पता चला कि साइड से बैग कटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन