जेल में लगी खुदीराम बोस की नयी प्रतिमा, उद्घाटन आज

मुजफ्फरपुर :शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अंदर खुदीराम बोस की नयी प्रतिमा लगायी गयी है. इसका उद्घाटन शहीद की शहादत दिवस पर रविवार की सुबह किया जाएगा. अभी तक यहां खुदीराम बोस के सेल व फांसी स्थल पर धूप और दीया से उनके चित्र की पूजा करने के बाद श्रद्धांजलि दी जाती थी. अब […]
मुजफ्फरपुर :शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अंदर खुदीराम बोस की नयी प्रतिमा लगायी गयी है. इसका उद्घाटन शहीद की शहादत दिवस पर रविवार की सुबह किया जाएगा. अभी तक यहां खुदीराम बोस के सेल व फांसी स्थल पर धूप और दीया से उनके चित्र की पूजा करने के बाद श्रद्धांजलि दी जाती थी. अब जेल परिसर के अंदर प्रतिमा लग जाने से यहां भी माल्यार्पण कर उनको नमन किया जाएगा.
खुदीराम बोस की शहादत दिवस के मौके पर पहली बार मुजफ्फरपुर आए शहीद की बहन अपरुपा देवी के परपोते सुब्रतो राय उनके सेल व फांसी स्थल को देखेंगे और नमन करेंगे. मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद वह पूसा गये और उस स्थल को देखा,जहां खुदीराम बोस को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद डीएम आलोक रंजन घोष से भी मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










