मैठी टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई से हड़कंप, कार सवारों संग तीखी नोकझोंक के बाद कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

टॉल प्लाजा पर हंगामा करते कार सवार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैठी टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोका. कार सवारों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद कार को जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

Narcotics Department Action: गायघाट थाना क्षेत्र स्थित मैठी टोल प्लाजा पर रविवार की शाम नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. अवैध मादक पदार्थ की गुप्त सूचना पर एक संदिग्ध कार का दरभंगा से पीछा करते हुए टीम ने उसे टोल प्लाजा पर रोक लिया. जांच के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. 

विज्ञापन

कार सवार और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक

अवैध पदार्थ की आशंका में रोकी गई कार की तलाशी को लेकर कार सवारों और नारकोटिक्स अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई.

  • कार सवार का आरोप: कार सवार रोहित कुमार ने बताया कि वे अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ असम से घूमकर पटना लौट रहे थे. अधिकारियों द्वारा कार की तलाशी के बाद जबरन मोबाइल मांगने पर विवाद हुआ.
  • बदसलूकी का दावा: पीड़ित परिवार का कहना है कि परिजनों के साथ होने के बावजूद उनके साथ अनावश्यक रूप से बदसलूकी की गई और परेशान किया गया.

गायघाट पुलिस पहुंची, कार को थाने ले जाया गया

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

  • कार जब्त: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आई.
  • थानाध्यक्ष का बयान: थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कार से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद हुई है या नहीं.

ये भी पढ़ें: रौतिनिया में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का 1 अगस्त को उद्घाटन, कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने जताया आभार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन