सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में अब लगेगा ऑनलाइन नंबर
मुजफ्फरपुर : सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज अब ऑनलाइन नंबर लगा सकेंगे. इसके लिए उन्हें विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से वे जिस विभाग के डॉक्टर से दिखाना चाहेंगे, उस विभाग के ओपीडी का नंबर लग जायेगा. अस्पताल आने पर मरीजों को उस नंबर का टोकन दिया जायेगा. ओपीडी […]
मुजफ्फरपुर : सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज अब ऑनलाइन नंबर लगा सकेंगे. इसके लिए उन्हें विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से वे जिस विभाग के डॉक्टर से दिखाना चाहेंगे, उस विभाग के ओपीडी का नंबर लग जायेगा. अस्पताल आने पर मरीजों को उस नंबर का टोकन दिया जायेगा.
आपके शहर में
ओपीडी के बाहरी कक्ष में टोकन नंबर का डिस्पले होगा. इससे मरीज अस्पतालों में होनेवाली भीड़ से बच पायेंगे. यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग केे प्रधान सचिव ने सभी जिलों के डीएम व सीएस को दिया है. इसके अलावा विभाग मोबाइल अप्लीकेशंस की शुरुआत करने जा रहा है. इसके माध्यम से भीमरीज अपना नंबर लगा सकेंगे.
विभागीय पत्र में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला व प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में इस व्यवस्था की शुरुआत की जाये. प्रधान सचिव ने इस व्यवस्था में आने वाले खर्च को रोगी कल्याण समिति के कोष से वहन करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए