चमकी बुखार से फिर एक बच्ची ने तोड़ा दम
Updated at : 06 Jul 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भर्ती थी सीतामढ़ी की सूर्यकला कुमारी मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में शुक्रवार को फिर चमकी बुखार एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गयी. उसकी पहचान सीतामढ़ी के महिंदवारा के सात वर्षीय सूर्यकला कुमारी के रूप में हुई. वह एक सप्ताह से पीआईसीयू में भर्ती थी. हालांकि शुक्रवार को चमकी बुखार […]
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से भर्ती थी सीतामढ़ी की सूर्यकला कुमारी
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में शुक्रवार को फिर चमकी बुखार एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गयी. उसकी पहचान सीतामढ़ी के महिंदवारा के सात वर्षीय सूर्यकला कुमारी के रूप में हुई. वह एक सप्ताह से पीआईसीयू में भर्ती थी. हालांकि शुक्रवार को चमकी बुखार से पीड़ित किसी भी बच्चे की भर्ती नहीं हुई.
पीआईसीयू में अभी भी 13 बच्चों का इलाज चल रहा है. इसमें से पांच की हालत गंभीर है. कुछ को वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं, वार्ड में छह बच्चों को वेटिंग में रखा गया है. उसके हालत में सुधार है. इन बच्चों को जनरल वार्ड में रेफर किया गया है. ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.
चमकी बुखार से अबतक 193 बच्चों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 540 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 428 बच्चे भर्ती हुए है, जिसमें 117 बच्चों की मौत हुई हैं. इनमें से 298 बच्चों को अस्पताल से ठीक होने पर छुट्टी दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




