तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे लोगों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर : तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे महम्मदपुर धोबी टोला वार्ड दस पताही के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भगवानपुर स्थित बिजली कंपनी के पश्चिमी डिविजन के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया. कार्यालय को सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक बंद करा दिया. वहीं भगवानपुर पीएसएस के कर्मियों ने बताया कि हंगामा के […]
मुजफ्फरपुर : तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे महम्मदपुर धोबी टोला वार्ड दस पताही के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भगवानपुर स्थित बिजली कंपनी के पश्चिमी डिविजन के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया. कार्यालय को सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक बंद करा दिया. वहीं भगवानपुर पीएसएस के कर्मियों ने बताया कि हंगामा के दौरान कुछ लोग पीएसएस में पहुंच लाइन बंद करने को कहने लगे, लेकिन जब लाइन बंद नहीं किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की, लेकिन फिर उसी में से कुछ लोग उन्हें वापस ले गये.
जब उन्हें आश्वासन मिला कि एक सप्ताह में उनके इलाके में बिजली में सुधार होगा तब जाकर लोग वापस हुए. ग्रामीण महेश चौधरी, आंनद कुमार चौधरी, संजय ठाकुर, कमलेश पासवान, गुड्डु कुमार राम, अजय कुमार, सोनू कुमार रजक आदि ने बताया कि तीन दिनों बिल्कुल बिजली नहीं मिल रही. करीब एक हजार से अधिक आबादी है.
इलाके में एक फेज लाइन है, जब थोड़ी देर के लिए बिजली आती भी है तो लो-वोल्टेज रहता है, कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन जब कोई नहीं आया तो थक हारकर भुखे प्यासे नौ बजे से यहां बैठे है. फोन करने पर पदाधिकारी कह रहे आ रहे है, लेकिन कोई आने तो तैयार नहीं है. ऐसे में इस भीषण गर्मी में कहा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




