आज सुबह से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Updated at : 14 Jun 2019 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
आज सुबह से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

मुजफ्फरपुर : कोलकाता, सीवान और सीतामढ़ी में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना पर आईएमए की जिला इकाई शनिवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक सरकारी व निजी क्लीनिक को ओपीडी बंद रखेगी. यह निर्णय गुरुवार को रेडक्राॅस सभागार में डॉक्टरों ने बैठक कर लिया. अध्यक्षता आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा ने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : कोलकाता, सीवान और सीतामढ़ी में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना पर आईएमए की जिला इकाई शनिवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक सरकारी व निजी क्लीनिक को ओपीडी बंद रखेगी. यह निर्णय गुरुवार को रेडक्राॅस सभागार में डॉक्टरों ने बैठक कर लिया. अध्यक्षता आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा ने की.

हालांकि एइएस को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल व केजरवाल अस्पताल के शिशु रोग विभाग को हड़ताल से अलग रखा गया है. बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि देशभर में ऐसे असामाजिक तत्वों की फोटो से पहचान कर उन्हें देश की सभी आईएमए इकाइयों को भेजा जाये. फोटो के जरिए उनकी पहचान कर उसका इलाज कोई डॉक्टर नहीं करे. बैठक में डॉ एके मिश्रा, डॉ पीसी वर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अंशुमान सिन्हा, डॉ अतुल वैभव, डॉ एसपी सिन्हा, डॉ सिद्धार्थ शंकर, डॉ ज्योति सिन्हा, डॉ बीरेंद्र कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन