Muzaffarpur News: बेदौल गांव की जर्जर सड़क बनी जानलेवा, टूटे नाले के स्लैब से हर दिन हादसे का खतरा

Author :SUMIT KUMAR
Published by :SUMIT KUMAR
Updated at :12 May 2026 7:40 PM
विज्ञापन
Muzaffarpur News:बेदौल गांव की जर्जर सड़क बनी जानलेवा, टूटे नाले के स्लैब से हर दिन हादसे का खतरा

जर्जर सड़क बनी जानलेवा

Muzaffarpur News:औराई के बेदौल गांव में टूटे नाले के स्लैब और जर्जर सड़क से ग्रामीणों की जिंदगी खतरे में है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के जनार पंचायत अंतर्गत बेदौल गांव की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है. लगभग पांच हजार की आबादी वाले इस गांव को एनएच 22 से जोड़ने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर बने नाले के ऊपर रखे स्लैब कई जगहों से टूट चुके हैं.सड़क के बीच बने बड़े सुराख लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं.

बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना बुजुर्ग, बच्चे और अन्य ग्रामीण इस टूटे हिस्से में गिरकर घायल हो रहे हैं.सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि गांववासियों को हर दिन खतरे के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है. इसके बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन मरम्मत के लिए गंभीरता दिखा रहा है.

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क और नाले के टूटे स्लैब की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है. गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन