Muzaffarpur News: सकरीसरैया हाईवे पर अवैध ट्रक पार्किंग बनी खतरा, पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

सकरी सरैया हाईवे पर अवैध ट्रक पार्किंग
Muzaffarpur News: सकरी सरैया हाईवे पर अवैध ट्रक पार्किंग से दुर्घटना और जाम की समस्या बढ़ गई है. पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग....
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी सरैया स्थित हाईवे पर बड़े ट्रकों की अवैध पार्किंग स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है. पिछले कई महीनों से हाईवे किनारे दर्जनों ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है.
वेयरहाउस संचालन से बढ़ा ट्रकों का दबाव
मुखिया बेबी कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि हाईवे से सटे एक निजी कंपनी के वेयरहाउस में दूसरे राज्यों से बड़े ट्रकों द्वारा सामान लाया जाता है. सुबह से रात तक ट्रकों की आवाजाही जारी रहती है. जगह की कमी के कारण ट्रकों को हाईवे पर ही आगे-पीछे किया जाता है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है.
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस अव्यवस्था को जनहित के लिए खतरनाक बताते हुए डीएसपी (पश्चिमी) 2 अनिमेष चन्द्र ज्ञानी को लिखित आवेदन सौंपा है. आवेदन में अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.
मुजफ्फरपुर कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










