मैनेजर को गोली मार कर अपराधियों ने लूट लिये 10 लाख रुपये, SHO निलंबित, एसएसपी को SIT गठित करने का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2019 1:47 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार कर करीब 10 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद करजा थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जानकारी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार कर करीब 10 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद करजा थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर सोमवार की सुबह बैग में करीब 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे. इसी बीच, एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने धावा बोल कर उनका बैग छीनने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने मैनेजर को गोली मार दी और रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले. कृष्ष्णा सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह रोज स्कूटी से ड्यूटी के लिए तुर्की छाजन के रास्ते रौतनिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप जाते थे.

वारदात को गंभीरता से लेते हुए जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि अपराध नियंत्रण में विफलता को लेकर करजा के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही सदर थानेदार से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. मामले की जांच के लिए एसएसपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया गया है. डीआईजी जांच की निगरानी करेंगे. साथ ही आईजी समय-समय पर जांच की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन