ePaper

सबसे अधिक सकरा में 63.75 % मतदान

Updated at : 07 May 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
सबसे अधिक सकरा में 63.75 % मतदान

मुजफ्फरपुर : महिला मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पुरुष के तुलना में नौ प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोट डाले. 63 महिलाएं व 54 प्रतिशत पुरुष ने मतदान किया. मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 17.26 लाख वोटर में से 61.27 फीसदी ने मतदान किया. सबसे अधिक सकरा में […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : महिला मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पुरुष के तुलना में नौ प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोट डाले. 63 महिलाएं व 54 प्रतिशत पुरुष ने मतदान किया. मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 17.26 लाख वोटर में से 61.27 फीसदी ने मतदान किया. सबसे अधिक सकरा में 63.75 व सबसे कम बोचहां में 59.46 फीसदी वोट पड़े.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आलोक रंजन ने चुनाव समाप्त होने के बाद इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कड़ी धूप के बावजूद मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा. छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ कर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस दौरान आठ गिरफ्तारी हुई.

एक नशे के हालत में पकड़ा गया. शेष लोगों सात की जांच की जा रही है. तकनीकी गड़बड़ी होने से 25 वीवी पैट, 26 बीयू एवं 13 कंट्रोल यूनिट बदला गया. कटरा में वोट बहिष्कार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि स्थानीय मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला. उन्हें वोट कराने के लिए प्रयास किया गया. इसके वजह सेउक्त केंद्र का मतदान रद्द नहीं किया जा सकता है. गायघाट में दो घंटे विलंब से चुनाव प्रारंभ हुआ है. बाकी जगहों पर आधा घंटे में मतदान चालू करा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन