किशोरी के अपहरण मामले में दोषी छोटू कुमार को 5 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

Updated:
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण मामले में दोषी छोटू कुमार को 5 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामपुरहरि थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी छोटू कुमार को दोषी करार दिया है। उसे 5 साल की सश्रम कारावास और ₹20,000 जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

विज्ञापन

Minor Kidnapping Conviction:विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने रामपुरहरि थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है.अदालत ने आरोपी छोटू कुमार को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

जुर्माना न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

कोर्ट के आदेश के अनुसार यदि दोषी छोटू कुमार जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है,तो उसे छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी.सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष पांच गवाहों और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पेश कर आरोप साबित किया.

शौच के लिए निकली थी किशोरी, आरोपी ने किया अगवा

मामले को लेकर इसी वर्ष 22 मार्च को पीड़िता की मां ने रामपुरहरि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.शिकायत में बताया गया था कि 18 मार्च की रात उनकी पुत्री शौच के लिए बाहर निकली थी,लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी.खोजबीन करने पर परिजनों को जानकारी मिली कि आरोपी छोटू कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है.

पॉक्सो कोर्ट में साबित हुए आरोप

पुलिस ने मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए और कोर्ट में पेश किए.अदालत ने गवाहों के बयानों और सबूतों के आधार पर छोटू कुमार को किशोरी के अपहरण का दोषी पाते हुए कठोर सजा सुनाई.

ये भी पढ़ें: 13 वर्षीय किशोर से अप्राकृतिक यौनाचार में आरोपी जितेंद्र सहनी दोषी करार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन