कटरा मोड़ पर चना लदा ट्रक पलटा, चालक व बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच-27 पर कटरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

 Truck Accident Nh27: जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 पर कटरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. चना लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया.इस दुर्घटना में ट्रक चालक और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,चना लदा ट्रक मुजफ्फरपुर से दरभंगा की दिशा में जा रहा था. इसी दौरान कटरा मोड़ के पास अचानक एक बाइक सामने आ गई. बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराते हुए पलट गया,जिससे बाइक भी उसके नीचे दब गई.

प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर

सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल बाइक सवार की पहचान लदौर गांव के निवासी के रूप में हुई है. उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

सुपौल जा रहा था चना लदा ट्रक

बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से चना लादकर सुपौल की तरफ जा रहा था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया है.

ये भी पढ़ें: किशोरी के अपहरण मामले में दोषी छोटू कुमार को 5 साल की सजा, जुर्माना भी लगा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन