राशन कार्ड के लिए वार्ड-34 में हंगामा

Published at :03 Jul 2014 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड के लिए वार्ड-34 में हंगामा

मुजफ्फरपुर: वार्ड-34 में बुधवार को राशन-केरोसिन कार्ड नहीं मिलने पर लोगों ने जम कर हंगामा किया. आमगोला स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड जमादार कार्ड बांट रहे थे. इसी दौरान कार्ड के लिए खड़े कई लोगों का नाम सूची में नहीं था. इसको लेकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. वार्ड के पार्षद आनंद कुमार […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: वार्ड-34 में बुधवार को राशन-केरोसिन कार्ड नहीं मिलने पर लोगों ने जम कर हंगामा किया. आमगोला स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड जमादार कार्ड बांट रहे थे. इसी दौरान कार्ड के लिए खड़े कई लोगों का नाम सूची में नहीं था.

इसको लेकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. वार्ड के पार्षद आनंद कुमार महतो व नगर निगम के खिलाफ लोगों ने जमकर नारे लगाये. इस दौरान पार्षद के साथ लोगों की बहस भी हुई. इसके कारण कार्ड वितरण स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोगों के विरोध के बाद कार्ड बांटना बंद कर दिया गया.

लोगों में पानी के संकट को लेकर भी आक्रोश दिख रहा था. पार्षद श्री महतो लोगों को समझाने में लगे थे. सूचना मिलने पर वार्ड के निकटतम प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ लल्लू भी वहां पहुंच गये. उन्होंने भी आरोप लगाया कि पूर्व से कार्डधारी करीब 500 लोगों का नाम इस बार सूची से गायब कर दिया गया है. इससे लोगों में आक्रोश है. हालांकि बाद में काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए.

जमादार ने मांगी सुरक्षा
सामुदायिक भवन पर उपस्थित लोगों का आरोप था कि सव्रेक्षण कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. कुछ लोगों का कहना था कि पार्षद ने जानबूझ कर हमें कार्ड से वंचित कर दिया है. जो संपन्न लोग इनकम टैक्स जमा करते हैं, उन्हें कार्ड जारी किया गया है. इस गड़बड़ी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. दूसरी ओर वार्ड में कार्ड बांटने गये वार्ड जमादार ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है. जमादार ने बताया है कि वार्ड में लोग काफी गुस्से में हैं. सुरक्षा मिलने के बाद ही वे कार्ड बांटने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन