चांदनी चौक में कबाड़ी दुकान में आग से अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 2:23 AM
एक घंटे बाद आग पर पाया काबू मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को अधिवक्ता सनोज कुमार की चहारदीवारी के अंदर रखे कूड़े के ढेर व खरपतवार में आग लग गयी. आग की लपटों ने कुछ देर बाद चहारदीवारी के दूसरी ओर कबाड़ी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. […]
एक घंटे बाद आग पर पाया काबू
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को अधिवक्ता सनोज कुमार की चहारदीवारी के अंदर रखे कूड़े के ढेर व खरपतवार में आग लग गयी. आग की लपटों ने कुछ देर बाद चहारदीवारी के दूसरी ओर कबाड़ी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गयी.
लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. इसके बाद फायर बिग्रेड व अहियापुर थाने की मिस्ड टेक्नालॉजी गाड़ी (छोटी फायर बिग्रेड की गाड़ी) ने मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. सनोज कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है. थाना को इसकी सूचना दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










