कस्तूरबा विद्यालय की 32 प्रतिशत राशि का समायोजन नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 1:34 AM
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की 32 प्रतिशत राशि का समायोजन नहीं हो सका है. वर्ष 2018 में राज्य शिक्षा परियोजना ने जिले को कस्तूरबा विद्यालयों के लिए राशि आवंटित 34 लाख रुपये दिये थे जिसमें 11 लाख रुपये का समायोजन जिले ने नहीं किया है. राशि का समायोजन नहीं होने से कस्तूरबा […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की 32 प्रतिशत राशि का समायोजन नहीं हो सका है. वर्ष 2018 में राज्य शिक्षा परियोजना ने जिले को कस्तूरबा विद्यालयों के लिए राशि आवंटित 34 लाख रुपये दिये थे जिसमें 11 लाख रुपये का समायोजन जिले ने नहीं किया है.
राशि का समायोजन नहीं होने से कस्तूरबा के कर्मियों के वेतन रुकने का खतरा पैदा हो गया है. राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक ने जिले को पत्र लिख कर कहा है कि राशि का समायोजन नहीं होने पर केंद्र सरकार इस साल दिये जाने वाली राशि से उतनी राशि काट लेगी. . उन्होंने 15 मार्च तक सभी राशि के समायोजन का निर्देश दिया.
डीपीओ बोले, नये आये हैं पता करते हैं
एसएसए के डीपीओ अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि वे नये आये हैं. इसलिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह पता करेंगे कि कितनी राशि का समायोजन करना है. उसके बाद रिपोर्ट परियोजना भेज दी जायेगी.
कितना बकाया : दरभंगा 18%, मधुबनी 16%, पूर्वी चंपारण 25%, समस्तीपुर 44%, सीतामढ़ी 51%, पश्चिम चंपारण 69%, मुजफ्फरपुर 32%, शिवहर 52%.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










