तेज पूरबा हवा व बारिश के साथ गिर सकता है ओला

Updated at : 06 Feb 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
तेज पूरबा हवा व बारिश के साथ गिर सकता है ओला

मुजफ्फरपुर : अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव होने का संकेत मिल रहा है. सात से नौ फरवरी के बीच आसमान में गरज वाले बादल छाने के साथ तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओला भी गिर सकता है. मौसम विभाग पूसा के नोडल पदाधिकारी ए सत्तार […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव होने का संकेत मिल रहा है. सात से नौ फरवरी के बीच आसमान में गरज वाले बादल छाने के साथ तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओला भी गिर सकता है.

मौसम विभाग पूसा के नोडल पदाधिकारी ए सत्तार के अनुसार, अगले पांच दिनों में मौसम बदलाव हो सकता है. इस दौरान पूरबा हवा चलेगी. बारिश में इसकी रफ्तार तेज हो सकती है. रात के तापमान में ढाई से तीन गुना तक का अंतर सेहत पर भारी पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री एवं न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम में बदलाव से सर्दी, बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. खास कर बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है. दिन का तापमान सामान्य .1 डिग्री अधिक एवं न्यूनतम सामान्य से 2.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन