ePaper

सहरसा पुलिस ने पूर्व मुखिया को पकड़ा

Updated at : 23 Jan 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा पुलिस ने पूर्व मुखिया को पकड़ा

मुजफ्फरपुर/ मड़वन : करजा थाना के पकड़ी पकोही पंचायत केपूर्व मुखिया विनय कुमार शर्मा को सहरसा के सदर थाने की पुलिस ने करजा पुलिस के सहयोग से मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मुखिया 15 वर्ष पूर्व हुए लूट व अपहरण का आप्राथमिकी अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सदर पुलिस […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/ मड़वन : करजा थाना के पकड़ी पकोही पंचायत केपूर्व मुखिया विनय कुमार शर्मा को सहरसा के सदर थाने की पुलिस ने करजा पुलिस के सहयोग से मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मुखिया 15 वर्ष पूर्व हुए लूट व अपहरण का आप्राथमिकी अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद सहरसा पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सहरसा के सदर थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में उसके विरुद्ध थाने में दो सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

तब से वह फरार था. टीम को उसके घर पर होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों थाना की पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की. इस दौरान पूर्व मुखिया को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी के समय उसने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. लेकिन, पुलिस के सामने उसका कुछ नहीं चला. सदर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि पूर्व मुखिया से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. वह दो बार मुखिया रह चुका है. उसके जेल जाने के बाद उप मुखिया को प्रभार दिया गया था. सहरसा पुलिस उसे अपने साथ ले जायेगी. पुलिस उस वक्त घटना को अंजाम देने में सहयोगी रहे विनय के साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तारी को लेकर मड़वन प्रखंड में चर्चा का बाजार गर्म रहा. वह पूर्व में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन