मुजफ्फरपुर : औराई में तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही महिला को पति ने पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को शनिवार को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को पति ने मारपीट की थी. डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बतायी है. महिला का प्रेमी ने मेडिकल ओपी पुलिस का दिये बयान में बताया कि […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को शनिवार को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को पति ने मारपीट की थी. डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बतायी है. महिला का प्रेमी ने मेडिकल ओपी पुलिस का दिये बयान में बताया कि एक सप्ताह से पड़ोस की रहने वाली भाभी के साथ वह बगैर शादी के रह रहा था.
शुक्रवार को काम करने चिमनी पर गया था. उसी समय पति अपने घर ले जाने के दौरान उससे मारपीट की. भाग कर महिला ने अपनी जान बचायी. जानकारी होने पर उसे लेकर घर आये. इसके बाद गंभीर हालत में शनिवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया.
पांच माह पहले हुआ था प्रेम. घर के बगल में रह रही तीन बच्चों की मां से पांच माह पूर्व युवक को प्रेम हो गया. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महिला को लेकर दिल्ली चला गया. गांव के लोगों ने जब सूचना दी कि माता-पिता पर केस किया जा रहा है. इसके बाद वह महिला को लेकर घर आ गया.
पंचायत में हुआ था एक लाख का जुर्माना
गांव आने के बाद पंचायत बुलायी गयी. महिला को भागने के आरोप में एक लाख जुर्माना किया गया. महिला के तीन बच्चे को उसके पति को सौंप दिया गया. जुर्माने की राशि महिला के पति ने लेने से इनकार कर दिया. पत्नी भी पति के घर जाने से इनकार कर दी. उसने पंचायत में कहा कि जबरदस्ती भेजा जायेगा, तो वह जहर निगल लेगी. इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










