गरीबनाथ मंदिर के एक किमी दायरे में नहीं बजेगा बाजा

मुजफ्फरपुर: श्रावणी मेला के दौरान गरीबनाथ मंदिर के आसपास के एक किलोमीटर इलाके में साउंड सिस्टम बजाने पर रोक रहेगी. बाजा बजाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीएम अनुपम कुमार ने यह निर्देश श्रवणी मेला की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दी. उन्होंने कहा कि बाजा के के कारण […]
मुजफ्फरपुर: श्रावणी मेला के दौरान गरीबनाथ मंदिर के आसपास के एक किलोमीटर इलाके में साउंड सिस्टम बजाने पर रोक रहेगी. बाजा बजाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीएम अनुपम कुमार ने यह निर्देश श्रवणी मेला की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दी.
उन्होंने कहा कि बाजा के के कारण मंदिर के अंदर बने कंट्रोल रुम का कार्य बाधित होता हैं. कांवरियों को जल अर्पित करने में परेशानी का सामना नहीं करने पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग को अभी से तैयारी में जुट जाने को कहा गया है. इसी के तहत रामदयालु नगर से मंदिर तक के रोड को दुरुस्त करने की जिम्मेवारी आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है. वहीं, एस्सेल अधिकारियों को लूप लाइन ठीक करने व मेला अवधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चत करने को कहा गया है. इधर, जिला परिवहन पदाधिकारी को मेला के दौरान सड़क मार्ग के रुट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है.डीइओ को कांवरिया के ठहरने की व्यवस्था के लिए कहा गया. मेयर चंदा सिंह ने शहर के साफ – सफाई की जानकारी देते हुए कहा कि नगर आयुक्त को नालों व गंदगी के सफाई के लिए कहा गया हैं.
एसएसपी सौरभ कुमार ने कहा कि मंदिर की ओर आने वाले मार्ग में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करने की बात कही. एसएसपी ने महिला पुलिस के प्र्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति करने के लिए डीएसपी को निर्देश दिया. इधर,,बैठक में उपस्थित विभन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने मेला के दौरान बिजली, पानी सफाई व चिकित्सा की व्यवस्था के लिए सुझाव दिया. बिहार मोटर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, भारत स्काउट के दिलिप कुमार ने कांवरियों के लिए चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की. वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने कांवरिया के ठहरने के लिए टिकट काउंटर की व्यवस्था रामदयालु के बदले तुर्की के पास करने को कहा. कांवरिया के निजी धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था करने की बात कही गयी. मंदिर के पुजारी विनय पाठक ने इस बार बांस के बैरिकेटिंग के जगह लोहे की करने का को कहा. बैठक में डीडीसी कॅवल तनुज, अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र झा, अपर समाहर्ता अपदा भानू प्रताप सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




