मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री से रंगदारी मांगने की वैज्ञानिक तरीके से जांच

Updated at : 18 Nov 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री से रंगदारी मांगने की वैज्ञानिक तरीके से जांच

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री अजीत कुमार से 25 लाख रंगदारी मांगने व 24 घंटे के भीतर रंगदारी की रकम नहीं पहुंचाने पर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में सदर पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है. केस के आईओ ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री अजीत कुमार से 25 लाख रंगदारी मांगने व 24 घंटे के भीतर रंगदारी की रकम नहीं पहुंचाने पर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में सदर पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है.
केस के आईओ ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी है. उसका सीडीआर व कैफ निकालने के लिए सर्विलांस टीम को भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों का डिटेल आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.
इधर, रंगदारी मांगे जाने की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व मंत्री ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी थी. उसने 24 घंटे का डेडलाइन दिया था. लेकिन, पुलिस अभी तक न तो उस नंबर के धारक को ट्रेस कर पायी और न ही उनकी सुरक्षा की समीक्षा की. ऐसे में अगर उनके साथ कुछ अनहोनी होता है, तो इसके जिम्मेवार कौन होगा.
मेरी पुलिस से मांग यह है कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी उसका वर्तमान में कौन धारक है. उस मोबाइल का कहां लोकेशन है. साथ ही पुलिस उनकी सुरक्षा को भी सुदृढ़ करे. मामले को लेकर थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री के लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके वैज्ञानिक तरीके से छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन