बिजली-पानी को तरसे एक लाख लोग

Updated at : 15 Jun 2014 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली-पानी को तरसे एक लाख लोग

मुजफ्फरपुर: आधे शहर में शनिवार को बिजली व पानी के लिए हाहाकार की स्थिति रही. चंदवारा लाइन को मेडिकल ग्रिड से जोड़ने को लेकर एमआइटी व चंदवारा लाइन करीब दस घंटे तक बंद रही. वहीं जीरोमाइल फीडर बाउंड्री मीटर बदलने को लेकर साढ़े चार घंटे तक बंद रहा. इसके कारण करीब एक लाख की आबादी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: आधे शहर में शनिवार को बिजली व पानी के लिए हाहाकार की स्थिति रही. चंदवारा लाइन को मेडिकल ग्रिड से जोड़ने को लेकर एमआइटी व चंदवारा लाइन करीब दस घंटे तक बंद रही. वहीं जीरोमाइल फीडर बाउंड्री मीटर बदलने को लेकर साढ़े चार घंटे तक बंद रहा. इसके कारण करीब एक लाख की आबादी बिजली पानी के लिए तरसती रही.

आलम यह था कि शाम होते-होते घरों में इनवर्टर तक ने जवाब दे दिया. कई जगहों पर लोगों ने लालटेन व मोमबत्ती जला कर शाम गुजारी. वहीं उमस भरी गर्मी में पसीने से तर-बतर थे. शाम को नौ बजे बिजली आई, लेकिन एक घंटे तक ट्रिप करती रही. रात 10 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हुई.

ये इलाके हुए प्रभावित

एमआइटी फीडर बंद होने से एमआइटी, ब्रrापुरा, जूरन छपरा, लक्ष्मी चौक, मेहंदी हसन चौक, बीबीगंज, नुनफर, दाउदपुर कोठी, पुलिस लाइन, सिकंदरपुर, कुंडल, बालूघाट, अखाड़ा घाट रोड, कृष्णा सिनेमा, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट, गोला, अंडी गोला सहित कई इलाके व चंदवारा बंद होने से चंदवारा, बनारस बैंक चौक, जेल रोड व चतुभरुज स्थान सहित कई इलाके प्रभावित रहे. वहीं जीरोमाइल फीडर के बंद होने से अहियापुर क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी दिन भर बिजली व पानी के लिए तरसती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन