शब-ए-बरात पर मांगी गयी गुनाहों की माफी

Updated at : 14 Jun 2014 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
शब-ए-बरात पर मांगी गयी गुनाहों की माफी

मुजफ्फरपुर: गुनाहों से माफी की रात शब-ए-बरात शुक्रवार को इबादत से मनायी गयी. मुसलिम समुदाय के लोगों ने सुबह में रोजा रखा. घरों में विशेष प्रकार का हलुआ बनाया गया. दिन भर नमाज व कुरान शरीफ की तिलावत की गयी. इस बीच लोगों ने कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की कब्र को साफ भी किया. नमाज के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: गुनाहों से माफी की रात शब-ए-बरात शुक्रवार को इबादत से मनायी गयी. मुसलिम समुदाय के लोगों ने सुबह में रोजा रखा. घरों में विशेष प्रकार का हलुआ बनाया गया. दिन भर नमाज व कुरान शरीफ की तिलावत की गयी.

इस बीच लोगों ने कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की कब्र को साफ भी किया. नमाज के लिए कंपनीबाग स्थित जामा मसजिद, इस्लामपुर, ब्रह्नापुरा, पक्की सराय चौक, जेल रोड सहित कई मसजिदों में विशेष व्यवस्था की गयी थी. कई मसजिदों में लाइट के लिए जेनरेटर लगाया गया था. शाम में लोगों ने मसजिद में जाकर नमाज अदा की. इसके बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में जाकर अपने-अपने पूवजरे की कब्र पर मोमबत्तियां जलायी. उसके बाद लोग फिर घर लौटे. पर्व को लेकर मसजिदों व घरों में कुरानखानी की तिलावत हुई. रात्रि एक बजे तहज्जुज की विशेष नमाज पढ़ी गयी. उसके बाद कब्रिस्तानों में जाकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की. यह सिलसिला सुबह फजीर की नमाज के पहले तक चला. वहां से लौटने के बाद लोगों ने नमाज पढ़ी. उसके बाद घर लौटे

खुदा लिखेंगे साल भर का मुकद्दर

ऐसी मान्यता है कि शब-ए-बरात की रात खुदा साल भर का मुकद्दर लिखते हैं. इस मान्यता के कारण लोगों ने रात भर खुदा की इबादत की व अपने गुनाहों की माफी मांगी. लोगों ने सूरा याफीन पढ़ कर अल्लाह की इबादत की. लोगों का कहना था कि इस दिन की इबादत खुदा के पास जल्दी पहुंचती है. महिलाओं ने घर पर ही कुरान शरीफ की तिलावत की व नमाज पढ़े. सुबह से शाम तक लोगों का समय इबादत में बीता

रात भर रोशन रहे कई मोहल्ले

पर्व को लेकर रात भर शहर के कई मुहल्लों में चहल पहल बनी रही. पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्ती जलाने के लिए लोगों का आना जारी रहा. इस मौके पर कब्रिस्तानों पर बिजली की व्यवस्था की गयी थी. टय़ूब लाइट से पूरा कब्रिस्तान रोशन था. लोग आते व अपने पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्तियां जला कर दुआ मांगते. सतपुरा स्थित शकील अहमद उर्फ नेता जी के सहयोग से यहां मसजिद में विशेष व्यवस्था की गयी थी. लोगों को वजू करने के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन