बालिका गृह कांड : सीबीआई ने कई जगहों पर की छापेमारी, सफाईकर्मी कृष्णा गिरफ्तार मधु की मां व बहन से पूछताछ

Published at :23 Oct 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह  कांड : सीबीआई ने कई जगहों पर की छापेमारी, सफाईकर्मी कृष्णा गिरफ्तार मधु की मां व बहन से पूछताछ

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासु मोहल्ले से बालिका गृह में सफाईकर्मी रहे कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व, अहले सुबह करजा,चकबासु और पुरानी गुदरी में छापेमारी की गयी. फरार सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा के भाई, […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासु मोहल्ले से बालिका गृह में सफाईकर्मी रहे कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व, अहले सुबह करजा,चकबासु और पुरानी गुदरी में छापेमारी की गयी. फरार सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा के भाई, ब्रजेश की राजदार मधु की मां और मौसेरी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.
हालांकि चार घंटे बाद ही दिलीप के भाई सुनील को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. सीबीआई टीम ने नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी मजार मुहल्ले में मधु के आवास पर भी छापेमारी की. परिवार के सदस्यों से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसकी मां और मौसेरी बहन को सीबीआई की टीम कैंप कार्यालय ले आयी जहां दोनों से देर रात तक पूछताछ जारी रही.
सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा के गांव पहुंची सीबीआई, भाई सुनील से पूछताछ, मधु के आवास पर छापा, अब तक 16 की हो चुकी है गिरफ्तारी
अब तक बालिका गृह कांड में ब्रजेश ठाकुर सहित 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है. ब्रजेश के चालक रहे विजय तिवारी, गुड्डू,गौरव उर्फ मोटू, संतोष कुमार,निलंबित सहायक निदेशक रोजी रानी और कृष्णा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इसके पूर्व ब्रजेश सहित दस की गिरफ्तारी हुई थी. सीबीआई के आवेदन पर ब्रजेश को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया है, जबकि गौरव मुजफ्फरपुर जेल में ही है. वही अन्य 13 को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है.
कृष्णा खोलेगा राज . सीबीआई के हत्थे चढ़े सफाई कर्मी कृष्णा से जांच एजेंसी को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. बालिका गृह में बाहरी किन किन लोगों का आना जाना था, इसकी जानकारी कृष्णा को है. जेल में बंद ऑटो चालक गौरव ने कई के नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद कृष्णा की गिरफ्तारी की गयी है.
सेवा संकल्प समिति से जुड़े मामले की मांगी गयी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर. सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा संचालित बालिका गृह से जुड़े मामले की नये सिरे से समीक्षा होगी. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने जिले से सभी कार्यालय से सेवा संकल्प समिति से जुड़ी शिकायत एवं अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, 2013 से मई 2018 के बीच प्राप्त किसी तरह कीशिकायत एवं कार्रवाई के बारे में पूरी रिपोर्ट सीबीआई ने बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से मांगी है. इसमें जिले के सभी कार्यालय के अलावा अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं जिला प्रबंधक महिला हेल्प लाइन को रिपोर्ट के लिए पत्र लिखा है.
सफाई कर्मी को गिरफ्तार करने पर हंगामा
सोमवार की सुबह सीबीआई टीम चकबासु मुहल्ले में पहुंची. सफाईकर्मी कृष्णा राम को गिरफ्तार करते ही मोहल्ले के लोगाें ने हंगामा कर दिया. सीबीआई की टीम ने इसकी जानकारी मिठनपुरा पुलिस को दी. स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया. दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन