एके-47 के पांच बुलेट बरामद, छह सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक जुटाये साक्ष्य

Published at :25 Sep 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
एके-47 के पांच बुलेट बरामद, छह सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक जुटाये साक्ष्य

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच के लिए दूसरे दिन भी पटना व मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची . पूर्व मेयर के कार की भी मुकम्मल वैज्ञानिक जांच की. इस दौरान एफएसएल टीम ने कार के विभिन्न जगहों पर धंसी एके-47 के पांच बुलेट व सात खोखा को भी बरामद किया. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच के लिए दूसरे दिन भी पटना व मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची . पूर्व मेयर के कार की भी मुकम्मल वैज्ञानिक जांच की. इस दौरान एफएसएल टीम ने कार के विभिन्न जगहों पर धंसी एके-47 के पांच बुलेट व सात खोखा को भी बरामद किया. उसे जब्त कर अग्रतर जांच के लिए ले गयी है.
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पटना व मुजफ्फरपुर एफएसएल की फॉरेंसिक एक्सपर्ट ऑफ बैलेस्टिक की छह सदस्यीय टीम सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सीधे फायर बिग्रेड कार्यालय में लगे
पूर्व मेयर के कार की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी. इस क्रम में कार के विभिन्न जगहों पर धंसे बुलेट को निकाल उसे जब्त कर लिया. इसके बाद कार के शीशे और गेट पर लगे गोली के निशान पर केमिकल डाल उसकी जांच की. फिर गोलियों के निशान की मापी भी ली. एफएसएल टीम कार पर चलाये गये गोलियों के निशान और बरामद बुलेट व खोखे की जांच कर अपराधियों के पास मौजूद एके-47 के साथ ही अन्य अत्याधुनिक हथियारों की संख्या ज्ञात करने के प्रयास में है.
जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के पास एक से अधिक एके-47 होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि कार पर 40 राउंड से अधिक गोलियों की बौछार हुई थी. ऐसे में एक ही हथियार में डबल मैगजीन डाल कर ब्रस्ट फायर किया गया होगा. अपराधियों के पास एक से अधिक हथियार भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. एफएसएल टीम गोली चलाये जाने के दूरी सहित अन्य चीजों की भी जांच कर रही है. टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा.
रविवार की रात भी हुई थी जांच
घटना के बाद रविवार की रात मुजफ्फरपुर एफएसल की 5 पांच सदस्यीय टीम बायोलॉजी एक्सपर्ट सुनील कुमार, बैलेस्टिक एक्सपर्ट आरपी ओझा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच जांच किया. कार के अंदर बाहर सभी जगहों पर जांच करने के बाद टीम ने मौके से ब्लड का सैंपल व एके – 47 का खोखा जब्त किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे दिन भी पटना से एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन