नगर निगम में ठप रहा प्रशासनिक काम, हत्या से शोक में डूबे हैं निगम कर्मी, कार्यशैली की चर्चा करते हुए बार-बार हो जा रहे भावुक
Updated at : 25 Sep 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शहर के पूर्व मेयर समीर कुमार की रविवार की शाम एके-47 से जघन्य हत्या से निगमकर्मियों में काफी आक्रोश है. इसके विरोध में सोमवार को निगमकर्मियों ने प्रशासनिक कामकाज ठप रखा. शहर के कई इलाकों में सफाई का काम नहीं हुआ. मेयर व डिप्टी मेयर को पटना में आयोजित ओडीएफ व स्वच्छता के […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहर के पूर्व मेयर समीर कुमार की रविवार की शाम एके-47 से जघन्य हत्या से निगमकर्मियों में काफी आक्रोश है. इसके विरोध में सोमवार को निगमकर्मियों ने प्रशासनिक कामकाज ठप रखा. शहर के कई इलाकों में सफाई का काम नहीं हुआ. मेयर व डिप्टी मेयर को पटना में आयोजित ओडीएफ व स्वच्छता के कार्यशाला में जाना था, लेकिन वे लोग नहीं गये.
इससे पहले मेयर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा की गयी. इसमें दो मिनट का मौन रख कर सभी ने समीर कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मेयर सुरेश कुमार ने कहा कि जिस तरह सरेशाम कार को आगे से घेर कर गोलियों की बौछार कर हत्या की गयी है, यह पुलिस व प्रशासनिक विफलता को दिखा रहा है.
मेयर ने घोषणा की कि जब तक पुलिस-प्रशासन हत्या में शामिल साजिशकर्ता व शूटर को गिरफ्तार नहीं करता, तबतक उनके साथ निगम के तमाम पार्षद व कर्मचारी काला बिल्ला लगा काम करेंगे. मेयर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर राज्य व देशस्तर पर आंदोलन किया जायेगा. इस तरह की खुलेआम वारदात से शहर के लोगों में दहशत है. शहर में शांति-व्यवस्था कायम करने में स्थानीय पुलिस-प्रशासन पूरी तरह फेल है. अगर अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाती, तो उनमें इस तरह किसी की हत्या करने की हिम्मत नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




