ब्रजेश के चालक से पूछा बताओ कौन-कौन आते थे ?

Updated at : 15 Aug 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रजेश के चालक से पूछा बताओ कौन-कौन आते थे ?

मुजफ्फरपुर :बालिका गृह कांड में जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर के चालक राजू से सीबीआई की टीम ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की. साहू रोड से सुबह नौ बजे टीम के सदस्य उसे लेकर कैंप कार्यालय गये. उससे 50 से अधिक सवाल किये गये. उससे पूछा कि कितने दिन से ब्रजेश के यहां […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :बालिका गृह कांड में जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर के चालक राजू से सीबीआई की टीम ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की. साहू रोड से सुबह नौ बजे टीम के सदस्य उसे लेकर कैंप कार्यालय गये. उससे 50 से अधिक सवाल किये गये. उससे पूछा कि कितने दिन से ब्रजेश के यहां काम करते हो.
प्रत्येक माह कितना पैसा देता है. ब्रजेश के यहां कौन कौन से नेता, अधिकारी या बिजनेस मैन आते थे. किसको-किसको पहचानते हो. ब्रजेश क्या-क्या करता था. सीबीआई ने राजू को कई फोटोग्राफ भी दिखाये. उससे मधु के बारे में भी कई सवाल किये गये. टीम ने एक राजनेता केबारे में भी उससे कई सवाल किये गये.
उसके मोबाइल नंबर को भी खंगाला गया. राजू ने सीबीआई को बताया वह मात्र ढ़ाई माह से ही ब्रजेश के यहां चालक का काम कर रहा था. वह मैडम की गाड़ी चलाता है. उन्हें साहू रोड से लेकर कॉलेज जाता था. इसके अलावा उसने कुछ भी बताने में असमर्थता जतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन