बर्तन व सीडी दुकान से दो लाख की चोरी

मुजफ्फरपुरः शहर में एक बार फिर शटरतोड़वा गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में एक सप्ताह से लगातार गिरोह सक्रिय होकर दुकानों का शटर काट लाखों की चोरी कर रहा है. शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट रोड स्थित सुमन म्यूजिक गैलरी व तरियानी बरतन भंडार में […]
मुजफ्फरपुरः शहर में एक बार फिर शटरतोड़वा गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में एक सप्ताह से लगातार गिरोह सक्रिय होकर दुकानों का शटर काट लाखों की चोरी कर रहा है.
शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट रोड स्थित सुमन म्यूजिक गैलरी व तरियानी बरतन भंडार में चोरों ने शटर काट कर नगद समेत करीब दो लाख रुपये के समान की चोरी कर ली.शनिवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने शटर टूटा देखा. इसकेबाद दुकानदार को फोन पर इसकी सूचना दी. पुलिस ने भी मौके परपहुंच जांच-पड़ताल करते हुए एफआइआर दर्ज कर लिया है.
तरियानी बरतन भंडार के मालिक बलराम प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 25 हजार नगद व डेढ़ लाख रुपये के कीमती बरतन की चोरी हुई है. वहीं, सुमन म्यूजिक गैलरी से नगद समेत 40 हजार रुपये के समान की चोरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




