शहर के विकास के लिए निगम को मिले 16.74 करोड़

Updated at : 07 Jul 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए निगम को मिले 16.74 करोड़

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं में आयेगी तेजी मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम को राज्य सरकार से 16.74 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है. इसके अलावा कांटी नगर पंचायत को 1.16 करोड़, मोतीपुर नगर पंचायत को 1.18 करोड़ व साहेबगंज नगर पंचायत को 22.67 लाख रुपये का आवंटन हुआ है. यह राशि पंचम वित्त आयोग से मिली […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं में आयेगी तेजी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम को राज्य सरकार से 16.74 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है. इसके अलावा कांटी नगर पंचायत को 1.16 करोड़, मोतीपुर नगर पंचायत को 1.18 करोड़ व साहेबगंज नगर पंचायत को 22.67 लाख रुपये का आवंटन हुआ है. यह राशि पंचम वित्त आयोग से मिली है. आवंटित राशि में से 20 फीसदी खर्च सड़क व नाला निर्माण पर खर्च होगी. 30 फीसदी पेयजल संकट को दूर करने और 50 फीसदी राशि कर्मियों के वेतन, बकाया भुगतान समेत नगर निगम के अन्य कार्यों पर खर्च होगी. निगम को राशि मिलने के बाद मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कार्यों में तेजी आयेगी. राशि के अभाव में मुजफ्फरपुर नगर निगम में इन दिनों मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का काम जिस रफ्तार से होना चाहिए, उस रफ्तार से नहीं हो पा रहा है.
पिछले दिनों नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने भी इसे स्वीकार करते हुए जल्द ही राशि देने की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन