पत्रकार राजदेव हत्याकांड की अब एडीजे-9 करेंगे सुनवाई, वीडियो कॉफ्रेंसिंग से हुई शहाबुद्दीन की पेशी

Updated:
विज्ञापन
पत्रकार राजदेव हत्याकांड की अब एडीजे-9 करेंगे सुनवाई, वीडियो कॉफ्रेंसिंग से हुई शहाबुद्दीन की पेशी

मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड की सुनवाई अब एडीजे नौ की कोर्ट में होगी. सोमवार को जिला जज हरेंद्र नाथ तिवारी की कोर्ट में आरोप गठन की सुनवाई होनी थी. लेकिन, अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने आवेदन देकर कहा कि इस कोर्ट में 15 मार्च को आरोप मुक्ति का मामला […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड की सुनवाई अब एडीजे नौ की कोर्ट में होगी. सोमवार को जिला जज हरेंद्र नाथ तिवारी की कोर्ट में आरोप गठन की सुनवाई होनी थी. लेकिन, अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने आवेदन देकर कहा कि इस कोर्ट में 15 मार्च को आरोप मुक्ति का मामला खारिज हो चुका है. हाइकोर्ट में चुनौती देने के लिए मुझे समय दिया जाये. कोर्ट ने मामले को ट्रांसफर करते हुए नौ अप्रैल को अगली तिथि निर्धारित की.

इस दौरान वीडियो कॉफ्रेंसिंग से पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की तिहाड़ जेल व लड्डन मियां की भागलपुर जेल से पेशी हुई. वहीं शहीद खुद्दीराम बोस जेल में बंद आरोपित सोनू कुमार गुप्ता,रिशु कुमार जायसवाल,राजेश कुमार,विजय कुमार गुप्ता व रोहित कुमार सोनी को भारी पुलिस सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि 13मई 2016 की रात पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर कर सीवान स्टेशन के पास हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन