कोचिंग को निकला 10वीं का छात्र लापता

काजीमोहम्मदपुर थाना के हनुमान नगर मोहल्ले से अघोरिया बाजार के लिए कोचिंग को निकले 10वीं का छात्र 16 वर्षीय आर्यन कुमार उर्फ ठाकुर उदय प्रताप सिंह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया.
मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना के हनुमान नगर मोहल्ले से अघोरिया बाजार के लिए कोचिंग को निकले 10वीं का छात्र 16 वर्षीय आर्यन कुमार उर्फ ठाकुर उदय प्रताप सिंह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया. पिता उमाशंकर सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि वे मूल रूप से वैशाली के भगवानपुर थाना के सहथा के रहने वाले हैं. शहर में रहकर नौकरी कर बेटे को पढ़ाते हैं. उनका बेटा अघोरिया बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता था. वह कोचिंग के लिए निकला था. उसके बाद से वह घर नहीं लौटा है. उसके दोस्त, सगे संबंधियों के घर जाकर भी तलाश किया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Muzaffarpur News : यहां मुजफ्फरपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




