VIDEO में देखिए, अपनी ही झोपड़ी में जल कर खाक हो गया मुजफ्फरपुर का यह ग्रामीण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2017 11:14 AM

विज्ञापन

बिहार : मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. मामला बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक स्थिति सहमलवा बांध से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बांध पर झोपड़ी लगाकर रहने वाला शख्स साठ वर्षीय सतन मांझी सो रहा था.उसी वक्त झोपड़ी में आग लग गयी और वह बाहर नहीं निकल सका. झोपड़ी […]

विज्ञापन

बिहार : मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. मामला बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक स्थिति सहमलवा बांध से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बांध पर झोपड़ी लगाकर रहने वाला शख्स साठ वर्षीय सतन मांझी सो रहा था.उसी वक्त झोपड़ी में आग लग गयी और वह बाहर नहीं निकल सका. झोपड़ी सहित सतन मांझी जिंदा जल कर मर गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=o8l5I7txYxc

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची बरूराज थाना पुलिस ने शव को किसी तरह झोपड़ी से निकाला. सतन मांझी का शरीर पूरी तरह जल चुका है. शव के अवशेष को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सतनमांझी के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग कीहै.घटनामंगलवारसुबह की बतायी जा रही है. मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी घर में सोये हुए थे, अचानक आग लग गयी, जिसमें जलकर उनकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-
OMG ! शराबबंदी के बाद नशे के लिए ‘उड़ता पंजाब’ बना बिहार, ड्रग्स की गिरफ्त में लोग, पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन