ePaper

Muzaffarpur Weather: जिले में बनी शीतलहर जैसी स्थिति, अलाव का सहारा ले रहे लोग, जानें ताजा अपडेट

Updated at : 15 Dec 2024 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में बीते दो दिनों से शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. सुबह में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. लोगों को इस ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. आइए, जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में अब सुबह-सुबह शीतलहर की स्थिति बन रही है. हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से सुबह की शुरुआत कनकनी वाली ठंड से हो रही है. हालांकि, राहत वाली बात यह रहती है कि दिन में अच्छी धूप निकल आती है, जिससे लोगों को राहत महसूस होती है. सुबह शाम लोग इस कंपकपाती ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सुबह में कोहरा कम देखने को मिल रहा है. आज सुबह भी कई जगहों पर कोहरा देखने को नहीं मिला. आज के मौसम और ठंड की स्थिति को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम? 

अगले 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

शनिवार को भी सुबह और रात में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिली. सुबह की शुरुआत कनकनी वाली ठंड से हुई. वहीं दिन चढ़ते ही धूप देखने को मिली. धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई. दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वही रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. आज यानी शनिवार को लेकर विभाग ने बताया कि आज से रात के पारे में थोड़ी बढ़त दर्ज की जाएगी. दिन में पछुआ हवा बहने की संभावना है. आज दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहने वाला है. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा. थोड़ी बहुत धूप भी देखने को मिलेगी. 

ALSO READ: One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ राजद ने शुरू किया पोस्टर वार, केंद्र सरकार को घेरा

जिले की हवा हुई प्रदूषित

जिले की हवा बेहद खराब हो गई है. एक तरफ कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता से लोग चिंता में हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार शहर की आबो हवा खराब हो रखी है. आज सुबह शहर का AQI 314 दर्ज किया गया है. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हानिकारक है. सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति यही है. जिलों की हवा प्रदूषण की वजह से जहरीली हो चुकी है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन