अब सिर्फ 5 सेकंड में बुक कर सकेंगे ट्रेन का टिकट, बिहार के इन स्टेशोनों का सर्वर होगा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

East Central Railway: ट्रेन यात्रियों को राहत मिलने वाली है. हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समेत पूर्व मध्य रेलवे के कई स्टेशनों के सर्वर को अपडेट किया जाएगा. ऐसे में यात्री सिर्फ 5 सेकंड में ही टिकट बुक कर सकेंगे. इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जायेंगे.

विज्ञापन

East Central Railway: अगर आप ट्रेन का रिजर्वेशन कराने के लिए लंबी लाइन, सर्वर डाउन या टिकट बुकिंग फेल होने की परेशानी झेलते रहे हैं, तो अब राहत मिलने वाली है. पूर्व मध्य रेलवे के यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) को आधुनिक यूनिफाइड टिकटिंग नेटवर्क (UTN) से जोड़ने का फैसला किया है. इस अपग्रेडेशन के बाद टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और चार्ट तैयार करने जैसी सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा तेज हो सकेंगी. इतना ही नहीं, सिर्फ 5 सकेंड में टिकट बुक कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इतने रुपये किए जा सकते हैं खर्च

इस योजना के तहत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी समेत समस्तीपुर और सोनपुर रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के पीआरएस सिस्टम को अपग्रेड किए जाने का फैसला लिया गया. इस परियोजना पर टोटल लगभग 9.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें समस्तीपुर मंडल के लिए 5 करोड़ रुपये और सोनपुर मंडल के लिए 4.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. रेलवे बोर्ड ने इसके लिए राशि जारी कर दी है और जल्द ही एजेंसी का चयन कर काम शुरू होगा.

4 महीने में पूरा हो सकता है प्रोजेक्ट

अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना लगभग चार महीने में पूरी होने की संभावना है. नई यूनिफाइड टिकटिंग नेटवर्क (UTN) तकनीक के तहत सभी पीआरएस काउंटर रेलवे के सेंट्रलाइज्ड क्लाउड सर्वर से जुड़ जाएंगे. अभी तक अलग-अलग जोन और रेल मंडलों के अपने-अपने सर्वर होने के कारण टिकट बुकिंग के दौरान कई सर्वरों के बीच डेटा का आदान-प्रदान करना पड़ता था. इस वजह से पीक आवर्स में वेबसाइट या सिस्टम धीमा पड़ जाता था, टिकट बुकिंग फेल हो जाती थी या तकनीकी दिक्कतें सामने आती थीं.

नए सिस्टम से यात्रियों को फायदा

मिली जानकारी के मुताबिक, नए सिस्टम के लागू होने के बाद टिकट बुकिंग की प्रक्रिया करीब 10 गुना तेज हो जाएगी. इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी और अधिक भरोसेमंद सेवा मिलेगी. पूर्व मध्य रेलवे के सभी रेल मंडलों में फेज वाइज तरीके से यह अपग्रेडेशन किया जाएगा, जिससे लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

Also Read: खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन