भीषण गर्मी की चपेट में मुजफ्फरपुर, सभी स्कूलों का समय बदला, अब 11.30 बजे होने लगी छुट्टी

Published at :25 Apr 2022 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी की चपेट में मुजफ्फरपुर, सभी स्कूलों का समय बदला, अब 11.30 बजे होने लगी छुट्टी

अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. डीएम ने आदेश दिया था कि सोमवार से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्री स्कूल समेत आंगनबाड़ी केन्द्र भी 11.30 तक ही चलेंगे. डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी शिक्षण संस्थान इस निर्धारित अवधि के बाद चलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के बाद जिले के सभी स्कूल आज 11.30 बजे तक ही चले. अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. डीएम ने आदेश दिया था कि सोमवार से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्री स्कूल समेत आंगनबाड़ी केन्द्र भी 11.30 तक ही चलेंगे. डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी शिक्षण संस्थान इस निर्धारित अवधि के बाद चलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. डीईओ ने कहा कि सभी स्कूल बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए साफ पीने के पानी और गर्मी से बचाव को लेकर अन्य व्यवस्था करेंगे.

आपदा विभाग ने किया था अलर्ट

पिछले दिनों आपदा विभाग बिहार में चल रही भीषण लू को लेकर अलर्ट किया था. सभी जिलों में पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हर हाल मांइकिंग कराया जाए व जागरूकता अभियान चलाया जाए. सार्वजनिक जगहों पर पेजयल की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये गये. पियाऊ के इंतजाम हर हाल में हो. लू की चपेट में आने वाले पीड़ितों के ईलाज के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं. कार्यस्थल पर पेयजल की व्यवस्था, लू लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

स्कूलों को लेकर समीक्षा करने को कहा था

इसी एडवाजरी में आपदा विभाग ने बिहार में भीषण लू की मार को देखते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों की चिंता भी की. स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कक्षाएं सुबह की पाली में ही संचालित करने की सलाह दी. इसके लिए संबंधित जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो इसपर समीक्षा करें और निर्णय लें.

पटना में पहले ही बदला जा चुका है समय 

सभी स्कूलों एवं परीक्षा केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की भी बात कही गयी है. इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से बचकर रहने व सतर्क रहने की अपील की है. अभी लू के हालात बने रह सकते हैं. इसके बाद पटना में यह बदलाव कर दिया गया था. आज से मुजफ्फरपुर में भी समय बदल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन