मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी के मोबाइल पर मैसेज भेज मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2022 1:30 PM
तीन दिनों के अंदर रुपये नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है. इससे कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में है. पीड़ित कारोबारी ने शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मुजफ्फरपुर के गरीबस्थान मंदिर रोड के रहने वाले आभूषण कारोबारी धर्मनाथ साह के मोबाइल पर मैसेज व कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गयी है. तीन दिनों के अंदर रुपये नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है. इससे कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में है. पीड़ित कारोबारी ने शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें जिस मोबाइल नंबर से उनको मैसेज व कॉल किया गया था, उसके धारक को आरोपित किया है. पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से रंगदारी मांगनेवाले बदमाश को चिह्नित करने में जुट गयी है.
थाने में दर्ज प्राथमिकी में धर्मनाथ साह ने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह 10.01 बजे उनके मोबाइल पर 9334 301 से एक मैसेज आया. इसमें लिखा था कि पांच लाख रुपये रंगदारी कल सुबह चाहिए, नहीं तो तीन दिन के अंदर मार दूंगा. उसके बाद मोबाइल बंद कर लिया. फिर शाम 4.21 बजे फोन कर रंगदारी की रकम मांगने लगा. कॉल करनेवाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिये तो जल्द ही टेलर देखने को मिलेगा.
इसके बाद शाम 4.23 बजे फिर मैसेज किया कि कल रुपये तैयार रखना. फिर, शाम 5.56 बजे मैसेज किया- हा रे कल हो जायेगा ना. लगातार आ रहे रंगदारी के मैसेज से उनका पूरा परिवार दहशत में है. कारोबारी ने थानेदार से सुरक्षा का आग्रह किया है. थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
बाजार समिति के चावल कारोबारी महेश्वर सिंह से रंगदारी मांगनेवाला बदमाश आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. डीएसपी का कहना है कि बदमाश अबतक 36 सिम बदल चुका है, इस वजह बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है.
Also Read: बक्सर में दो लोडेड कट्टे और 12 कारतूस के साथ एक भगोड़ा फौजी समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा
30 नवंबर को अखाड़ाघाट रोड के बाबा होजियरी के संचालक गजेंद्र कुमार से 20 लाख के रंगदारी मांगने में भी पुलिस टीम अबतक खाली हाथ है. नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने कहा कि रंगदारी मांगनेवाले बदमाश को चिह्नित किया जा रहा है. सर्विलांस टीम लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हुई. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










