बच्चे का खिलौना खरीदने जा रही महिला की बाइक के धक्के से मौत

Updated at : 10 May 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे का खिलौना खरीदने जा रही महिला की बाइक के धक्के से मौत

तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के दुरमट्टा गांव में चल रहे यज्ञ में शनिवार को एक महिला बच्चे का खिलौना खरीदने तारापुर बाजार जा रही थी.

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के दुरमट्टा गांव में चल रहे यज्ञ में शनिवार को एक महिला बच्चे का खिलौना खरीदने तारापुर बाजार जा रही थी. तभी एक तेज बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया. जिससे वह नदी में जा गिरी और अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक महिला भागलपुर जिले के फतेहपुर गनगनिया निवासी लैलून देवी बतायी जाती है. घटना के संबंध में मृतका के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुरमट्टा गांव में यज्ञ चल रहा है और मेरी मां लैलून देवी यज्ञ में बच्चों के खिलाैना की बिक्री के लिए दुकान लगायी थी. यज्ञ में एक दिन शेष था और दुकान का सामान खत्म हो गया था. मेरी मां सामान लाने के लिए तारापुर आ रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मेरी मां को धक्का मार दिया और फरार हो गया. धक्का लगने के बाद मेरी मां नदी में गिर गयी और उनके सिर व नाक में चोंट लगने के कारण खून बहने लगा. यज्ञ में अनाउंसमेंट किया कि एक महिला नदी में गिरी हुई है. जिसके बाद हम जाकर देखे तो पता चला कि मेरी मां है. जिसके बाद इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, लेकिन सर के पिछले हिस्से में गंभीर चोंट लगने के कारण अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हरपुर थाना के जमादार ललित यादव अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन