महायज्ञ में बह रही आस्था की बयार, प्रवचन व मनोरम झांकी से भावविभोर हो रहे श्रद्धालु

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:00 PM

विज्ञापन

महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ व मेले में उमड़ रही है लोगों की भीड़

विज्ञापन

– महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ व मेले में उमड़ रही है लोगों की भीड़ हवेली खड़गपुर. प्रखंड के रतैठा ढेंक टोला स्थित दुबे स्थान हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में विशेष धार्मिक चहल-पहल बना हुआ है. विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक कर्मकांड कराए जा रहे हैं. वहीं देर शाम अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक बाबा घनश्याम महाराज द्वारा ओजपूर्ण प्रवचन किया जा रहा है. गुरुवार की सुबह रतैठा, ढेंक टोला, बेगमपुर, रतनी, तेघड़ा, बिनलपुर, घोषपुर, दुलारपुर, मुजफ्फरगंज, मुढ़ेरी, शासन, गोपालपुर, खंडबिहारी, भूसीचक, बौखरा, निशिहरा, केंदुआ, किशनपुर समेत नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले से लोग धार्मिक भाव के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञ मंडल की परिक्रमा की. देर शाम कथावाचक घनश्याम महाराज ने प्रवचन किया. प्रवचन के दौरान मां चंडी और काली की मनोरम झांकी और नृत्य लोगों में विशेष कौतूहल बना दिया. झांकी को देखने दूर-दूर से महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे. साथ ही यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं की 81 आकर्षक मूर्ति लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना हुआ है. दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती, शंकर, पार्वती, राधा कृष्ण, राम सीता, हनुमान जी, नरसिंह भगवान, श्रवण कुमार सहित सपेरा और ढूंढी राक्षसी की मूर्ति लोगों के कौतूहल का केंद्र है. वहीं मेले में तारामाची, ब्रेक डांस, नाव, झूला, टॉय ट्रेन, मिकी माउस सहित जलपरी के मनोरंजक कार्यक्रम का लोग लुत्फ उठा रहे हैं. मौके पर यजमान पूर्व प्रमुख देवनन्दन यादव, मुखिया राहुल कुमार चंदन, व्यवस्थापक महंत अरविंद झा, सचिव संजय झा, मुकेश यादव, गोपाल झा, तारानंद यादव, विवाह यादव, मनोज यादव, रंजन झा सहित समिति कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन