बकाया पैसा वापस मांगा तो युवक को पीटा
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 28 May 2026 8:17 PM
युवक के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया
लखीसराय कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर वार्ड संख्या 24 में गुरुवार को बकाया पैसा वापस मांगने पर युवक के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहचान स्थानीय निवासी नारायण साव के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई. पीड़ित ने बताया कि पड़ोस के ही युवक को 50 हजार रुपये उधार दिया था. पैसा वापस मांगने गया गंभीर रूप से मारपीट किया. इधर, इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित के सिर और मुंह के हिस्से में गंभीर चोट है. इलाज के दौरान युवक को कुल नौ टांका लगाया गया है. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही, फिलहाल इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










